मिर्जापुर, दिसम्बर 14 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के गहिरा गांव में मनबढ़ों ने शनिवार रात खलिहान में रखे धान की फसल को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित किसान ने महिला समेत छह लोगों पर आग लगाने और धान उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी रामजी कुशवाहा तीन वर्ष पूर्व मड़िहान के गहिरा गांव में आठ बीघा जमीन खरीद कर खेतीबाड़ी करते हैं। उनका आरोप है कि इस वर्ष खेत में धान की फसल तैयार होने पर मनबढ़ रास्ते में रुकावट डालने लगे। गांव के कुछ लोग उनके खेत पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर धमकी दे रहे हैं। शनिवार की रात मनबढ़ ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के बाद खलिहान में रखे धान की फसल में आग लगा दिए, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई। जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.