मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के गहिरा गांव में मनबढ़ों की दबंगई मड़िहान पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई है। शनिवार की रात किसान के खलिहान में रखे धान की फसल को मनबढ़ों ने आग के हवाले कर दिया था। सोमवार को खलिहान में बचे धान को उठाने किसान के साथ पुलिस गई, लेकिन मनबढ़ों ने बचे धान को उठाने नहीं दिया। पुलिस और ग्राम प्रधान को बैरंग वापस लौटना पड़ा। किसान रामजी ने बताया कि खलिहान में मड़ाई के बाद धान सुरक्षित रखे थे। जैसे ही वह धान घर ले जाने की तैयारी करने लगे। तभी गांव के मनबढ़ मौके पर पहुंच गए और जबरन धान ले जाने से मना करने लगे। विरोध करने पर धमकी दी। पीड़ित किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए ग्राम प्रधान को धान उठवाने के लिए कहा, लेकिन गांव के प्रधान भी मनबढ़ों के आगे बेबस नजर आए। मड़िहान पुलिस भी कुछ नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.