रांची, सितम्बर 26 -- रांची। मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में सांसद कला महोत्सव के तहत शुक्रवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 457 विद्यार्थियों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और प्रधानमंत्री मोदी के सैन्य प्रेम को कैनवास पर उकेरा। 52 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्राचार्या रेखा नायडू ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ सेना का ऑपरेशन नहीं, बल्कि पूरे देश की भावनाओं से जुड़ी हुई थी। इस अवसर पर संसद कला महोत्सव के संयोजक रतन लाल अग्रवाल, वी.के. सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष मनरखन महतो, उर्मिला देवी, वीरेंद्र नाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल और मनोज कुमार महतो मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...