लखीसराय, अगस्त 11 -- - 20-25 हजार लोगों का रोजना होता है आना जाना, एक किलोमीटर तक फैला है बाजार, बावजूद कहीं नहीं दिखाता शौचालय चानन प्रखंड का हृदयस्थली कहलाने वाले मननपुर मार्केट में अगर आप हैं, तो सर्तक रहे, यहां आपको खोजने पर भी कहीं सार्वजनिक शौचालय नहीं दिखाई देगा। लोहिया स्वच्छता अभियान की सारी योजना यहां कागजों में सिमट कर रह गई है। दस पंचायत के प्रमुख हाट बजार रहने के बाद भी कहीं सार्वजनिक शौचालय या यूरिनल का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। इन परिस्थितियों में मार्केट आई महिलाओं को अक्सर शर्मिदा होना पड़ता है। इटौन पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले मननपुर मार्केट में कहीं भी महिलाओं के लिए शौचालय या यूरिनल की व्यवस्था नहीं है। जबकि यहां महिलाएं अधिक संख्या में बाजार करने आती है। पर्व त्योहार व लग्न के समय में यहां भीड़ दुगनी तिगुनी हो जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.