बस्ती, दिसम्बर 20 -- बस्ती। दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में मनपसंद कार की मांग की। इसके लिए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। साथ ही गाड़ी में बैठाकर विवाहिता को ले जाकर एक चौराहे पर छोड़ दिया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वर्तमान में मुंडेरवा थानाक्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रहीं विवाहिता ने लालगंज थानाक्षेत्र में तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी महसो पश्चिम टोला निवासी नीरज कुमार के साथ हुई है। उनका आरोप है कि दहेज में मनपसंद कार की डिमांड की गई। डिमांड पूरी नहीं होने के कारण तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.