फिरोजाबाद, दिसम्बर 10 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में मनचले ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। थाना नसीरपुर क्षेत्र का एक युवक अपने काम पर गया था। युवक की पत्नी घर पर अकेली थी। युवक के जाने के कुछ समय बाद ही मंजेश पुत्र गीतम सिंह निवासी थाना नसीरपुर क्षेत्र महिला को अकेला पाकर घर में घुस आया। आरोपी युवक ने महिला को अकेला पाकर उसे दबोच लिया। आरोपी महिला से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर महिला को आरोपी ने धमकी दी कि अगर कुछ कहा तो तेरे पति को जान से मार दूंगा। आरोपी महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। महिला का शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी शादीशुदा है। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन...