आगरा, जनवरी 12 -- नगर निगम ने स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्ता जोन के वार्ड नंबर 92 अंतर्गत मनकामेश्वर मंदिर परिसर में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान जेडएसओ आशुतोष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम की आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) टीम ने आयोजित किया। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद अनुज शर्मा की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान के दौरान रावतपाड़ा स्थित लड्डू गोपाल-राधा रानी मंदिर के बाहर आकर्षक और रंग-बिरंगी रंगोली बनाई गई। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, साफ-सफाई और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। मंदिर परिसर में आने-जाने वाले लोगों ने रंगोली की सराहना की और स्वच्छता अभियान के उद्देश्य को समझते हुए सहयोग का आश्वासन भी दिया। नगर निगम की टीम ने लोगों को यह भी बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.