बगहा, फरवरी 19 -- नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि प्रखंड के मध्य स्कूल वृति टोला सिसवा फॉल में शिक्षकों के बीच हुए हाथापाई का मामला तूल पकड़ने लगा है।बुधवार को सैकड़ो की संख्या में स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने प्रधान शिक्षक अजित सोनी को हटाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।इससे स्कूल में अफरा तफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंचे बीइओ राजेश कुमार यादव व 112 मोबाइल पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया।ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल में प्रधान शिक्षक की मनमानी चरम पर है।प्रधान शिक्षक द्वारा स्कूल परिसर में ही सहायक शिक्षक कैलाश साह के साथ हाथापाई व मारपीट की।अन्य शिक्षकों द्वारा दोनो के बीच हुए झगड़े को छुड़ाया गया।यह घटना सोमवार को हुई थी।ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में सभी शिक्षक एचएम से परेशान रहते है।उपस्थिति से ज्यादा बच्चो की हाजिरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.