हजारीबाग, मार्च 30 -- बरही। बरही के मध्य विद्यालय श्रीनगर की छात्रा नंदनी कुमारी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय हजारीबाग में नामांकन के लिए हुआ है। नंदनी श्रीनगर गांव के अजय कुमार की पुत्री है। नंदनी की सफलता पर मुखिया मोतीलाल चौधरी,विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप प्रधान ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसकी लगन और मेहनत की सराहना की है।नंदनी की सफलता पर विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रधानाध्यापक अनूप प्रधान और मुखिया मोतीलाल चौधरी ने उपहार देकर नंदनी को सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक सुनील यादव,धनेश्वर यादव, अजय कुमार एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.