मुंगेर, जून 15 -- तारापुर, निज संवाददाता। बेलाडीह ग्राम पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय माधोडीह, गनैली में शनिवार को मनरेगा से निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन पंचायत के मुखिया साजन कुमार सिंह ने किया। मुखिया ने कहा, कि खेल न केवल शरीर को स्फूर्तिवान बनाता है, बल्कि यह मानसिक विकास में भी सहायक होता है। यह खेल मैदान हमारे स्कूली बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा, जहां वे अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ अपना विकास कर सकेंगे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि अब हमारे विद्यालय के बच्चों को खेल के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी रूचि विकसित होगी। इस मौके पर रोजगार सेवक रजनीश कुमार, वार्ड सदस्य पंकज पासवान, सुनील गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, कपिल दास, अनिल कुमार यादव, ग्राम कचहरी...