गिरडीह, दिसम्बर 3 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखण्ड के बरजो स्थित मध्य विद्यालय में मंगलवार को सेवानिवृत हो रहे शिक्षक अशोक प्रसाद के सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर भावनात्मक माहौल से भरा रहा, जहां छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान शिक्षक अशोक प्रसाद तथा उनकी धर्मपत्नी नूतन देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यार्थियों की ओर से पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम नन्दन कुमार ने कहा कि वर्ष 2018 से 2025 तक अपनी सेवाओं के दौरान अशोक प्रसाद ने विद्यालय को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्य और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी शिक्षक की विदाई विद...