चाईबासा, नवम्बर 29 -- चाईबासा। सदर प्रखंड के बड़ा लगिया पंचायत में स्थित मध्य विद्यालय बड़ा लगिया में तैनात शिक्षक के आकस्मिक अवकाश पर चले जाने के कारण कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों की पढ़ाई लिखाई ठप हो गई है। अब स्थिति यह है कि बच्चे स्कूल आते हैं लेकिन कक्षाएं बंद रहती हैं यह स्कूल स्मार्ट क्लास से युक्त स्कूल है जिसमें 7 और 8 के बच्चों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पढ़ने की व्यवस्था है तथा स्कूल में सभी सुविधाओं से युक्त11 कंप्यूटर भी रखे गए हैं ताकि बच्चों को कंप्यूटर की पूरी शिक्षा भी दी जा सके। पर इसके विपरीत स्थिति यह है कि स्कूल में तैनात मात्र एक शिक्षक के आकस्मिक अवकाश पर चले जाने के कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई बंद हो गई है बच्चे 12:30 बजे तक स्कूल में रहे मध्यान भोजन खाने के बाद वह स्कूल से अपने समय पर घर चले गए। विद्यालय में क...