घाटशिला, सितम्बर 13 -- पोटका। डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर प्रखंड के मध्य विद्यालय जुड़ी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। बच्चों को डालसा के पीएलवी के द्वारा विधिक सेवा प्राधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। उन्होंने इसके गरीब और जरूरतमंद को कानूनी जानकारी निःशुल्क मिलने, निःशुल्क विधिक सेवा किन किन लोगों को मिल सकती है,यह सेवा आदिवासी,महिलाएं,बच्चे,दिव्यांग एवं जिनके सालाना आय तीन लाख से कम है,उनके लिए बिल्कुल मुफ्त है। मौके पर स्कूली बच्चों को उनके मौलिक अधिकारी और कर्तव्य,शिक्षा के अधिकार,गुड टच बेड टच,बाल विवाह,बाल मजदूरी,जेंडर हिंसा,डायन प्रथा,मानव तस्करी,भ्रूण हत्या,नशा अन्मुलन,घरेलू हिंसा,साइबर ठगी आदि के बारे में जागरूक किया गया। महिला पी एल वी ने किशोरियों को विभिन्न विषयों पर जागर...