भागलपुर, मई 4 -- गोराडीह संवाददाता मध्य विद्यालय जगदीशपुर में शनिवार को अभिभाव-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने की। संगोष्ठी में पाठ्य पुस्तक, डायरी, पोशाक पर चर्चा हुई। इसके बाद अभिभावकों को अपने बच्चों को प्रतिदिन समय पर विद्यालय भेजने की अपील की। संगोष्ठी के दौरान मध्य विद्यालय को लोकनाथ उच्च विद्यालय में शिफ्ट करने पर आक्रोश जाहिर किया गया। इसको लेकर अगले हफ्ते प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का घेराव करने की बात कही। मौके पर शिक्षक नवल किशोर पंजियारा, प्रतिमा मिश्रा, बीबी नाहिदा, नीरज कुमार, मुरली कुमार मंडल, पुष्पलता कुमारी अभिभावक यशोदा देवी, खुशबू देवी, मीना देवी, सुलोचना देवी, दीपा देवी, मंजु देवी, गुड़िया देवी, पूजा देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.