खगडि़या, फरवरी 23 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के मध्य विद्यालय, पहाड़चक के छात्र एवं छात्राएं रविवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण दल को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने कहा कि परिभ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक माधव प्रसाद सिंह ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण का उद्देश्य बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ना है। राजगीर ऐतिहासिक और शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। इस दोरान पैक्स अध्यक्ष भोली सिंह, शिक्षिका क्रांति कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.