इंदौर, मई 26 -- दिल्ली-केरल समेत देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी संक्रमण फैल रहा है। इंदौर में कोविड-19 के दो और मरीज मिलने के बाद यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि शहर की 72 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सैत्या ने कहा,'संक्रमितों में शामिल बुजुर्ग महिला गोवा से हाल ही में इंदौर लौटी है।' सीएमएचओ ने बताया कि दोनों संक्रमितों में महामारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं और उन्हें उनके घर में पृथकवास में रखकर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का दल उन लोगों का पता लगा रहा है जो हाल ही में दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए हैं और जरूरत पड़ने पर इन लोगों की को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.