भोपाल, अक्टूबर 23 -- मध्य प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। जारी बयान में कहा गया है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा की सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में मध्य प्रदेश के लिए 7 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 7 मंत्रियों के नाम हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।7 महिलाओं को जिम्मेदारी गौर करने वाली बात यह भी कि कार्यकारिणी में 7 महिलाओं को भी जगह दी गई है। इनमें मनीषा सिंह और नंदिता पाठक को उपाध्यक्ष, सागर से सांसद लता वानखेड़े को महामंत्री, संगीता सोनी, अर्चना सोनी, बबीता परमार को मंत्री बनाया गया है।इन्हें बनाया गया उपाध्यक्ष पार्टी के किसान नेता रणवीर रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरुआ, मन...