धार, जनवरी 26 -- मध्य प्रदेश के धार और हरदा जिलों में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों दुर्घटनाएं शनिवार देर रात हुईं। धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि धार में धरमपुरी-मनावर रोड पर कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों और एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 5 वर्षीय अली, 12 वर्षीय फलक और 24 वर्षीय वसीम के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका धरमपुरी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना हरदा-इंदौर रोड पर हुई। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.