भोपाल, फरवरी 21 -- मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। बता दें कि पिछले तीन दिनों से मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर जारी है। इस दौरान कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। लगातार हो रही बारिश और हवाओं के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी आई है। आइए जानते हैं पूरे मध्य प्रदेश के मौसम का हाल।इन जिलों में हुई बारिश मध्य प्रदेश का मौसम पिछले तीन दिनों से बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले तीन दिनों में प्रदेश के भोपाल, शाजापुर, रतलाम, रायसेन, उज्जैन, सागर, छतरपुर सहित करीब 20 जिलों में बारिश दर्ज की गई है।फसलों को पहुंचा नुकसान लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी के कारण किसानों को काफी...