धार। पीटीआई, मई 5 -- मध्य प्रदेश के धार जिले में एक स्कूली छात्रा की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप लड़की के साथ पढ़ने वाले एक छात्र पर लगा है। पुलिस को लड़की का शव एक खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धार जिले में एक छात्र ने 12वीं क्लास में पढ़ने वाली 17 वर्षीय अपनी क्लासमेट की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उससे बात करना बंद कर दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि 12वीं क्लास की छात्रा का शव शनिवार को जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर उमरबन पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक खेत में पड़ा मिला था। एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एएसपी) गीतेश गर्ग ने बताया कि लड़की का शव बरामद करने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.