गोरखपुर, दिसम्बर 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के प्रगति मैरिज हाल में आयोजित तिलक समारोह में गहनों से भरा बैग चोरी होने की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस की सक्रियता से घटना में चोरी गए करीब 7 लाख रुपये के आभूषण रेलवे ट्रैक के पास झोले में बरामद कर लिए गए हैं, हालांकि मुख्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। 21 नवंबर को हुए समारोह में अज्ञात चोर बैग लेकर फरार हो गया था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के निर्देशन और एसपी सिटी अभिनव त्यागी तथा सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एसएचओ शशिभूषण राय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर टीम को पता चला कि चोरी करने वाला बाबी सासी, निवासी तलैया सासी, थाना मुंगावली, जिला अशोकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.