रांची, अप्रैल 11 -- रांची। डालसा और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सहयोग से मध्यस्थता के जरिए पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझा लिया गया। इसमें दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखीं और समझौते सफल रहा। तमाड़ निवासी चंद्र किशोर महतो की शादी बोकारो की सीमा देवी के साथ हुई थी। दोनों के बीच कुछ दिनों बाद पारिवारिक विवाद शुरू हो गया था। संगठन के अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि चंद्र किशोर महतो ने 17 मार्च को संगठन को आवेदन दिया था। इसके आधार पर पिछले दिनों दोनों को डालसा कार्यालय बुलाया गया। विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थ अधिवक्ता राजेश सिन्हा को सौंपा गया। दोनों के बीच बैठक कर आपसी विवाद को समाप्त किया गया। इससे परिवार बिखरने से बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.