मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों को मध्यस्थता से सुलझाए जाएंगे। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार ने इसके लिए तीन महीने का राष्ट्रव्यापी विशेष मध्यस्थता अभियान 'मेडिएशन फॉर द नेशन' शुरू किया है। एक जुलाई से जारी अभियान की कड़ी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश पर बुधवार को मध्यस्थों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सह जिला मध्यस्थता केंद्र के अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर ने की। इस दौरान विशेष अभियान को सफल बनाने की कार्य योजना पर चर्चा की गई। मध्यस्थता केन्द्र के अध्यक्ष ने मध्यस्थों को इस अभियान को गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने अधिकाधिक वादों के निष्पादन पर बल दिया। बैठक में मध्यस्थता केंद्र के ...