भभुआ, जुलाई 10 -- जिला न्यायालय मध्यस्थता केंद्र के अध्यक्ष व परिवार न्यायालय के जज बोले प्रभान न्यायाधीश ने नागरिकों से मध्यस्थता से विवाद सुलझाने की अपील की पेज चार भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में एक जुलाई से राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान शुरू किया गया है, जो 30 सितंबर तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित व सौहार्दपूर्ण निपटारा सुनिश्चित करना है। यह अभियान न्यायिक पदाधिकारियों की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव विवादों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह जानकारी जिला न्यायालय मध्यस्थता केंद्र के अध्यक्ष व परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विवेक कुमार ने दी। मध्यस्थता एक प्रभावी वैकल्पिक विवाद ...