आगरा, जुलाई 23 -- जनपद में आगामी पांच दिन बारिश व उमसभरी गर्मी भरे रहेंगे। मध्यम व हल्की बारिश के साथ वायुमंडल में अधिकतम आद्रता 84 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी परेशान करती रहेगी। किसान लगातार हो रही बारिश से खुश नजर आ रहे हैं। धान की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित हो रही है। मोहनपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. बृज विकास सिंह ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन मध्यम व हल्की बारिश होगी। वायुमंडल में अधिकतम आद्रता 82 से 84 प्रतिशत व न्यूनतम आद्रता 57 से 61 प्रतिशत रहने की वजह से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। धान की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। किसानों ने धान की पौध की रोपाई कर दी है। बारिश के बाद किसानों को निजी संसाधनों से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। धान की फसल के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.