मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में मध्यमा की परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन शांतिपूर्ण रही। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित एमजेके कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां कुल 712 में 635 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 77 अनुपस्थित रहे। कुछ ने कहा कठिन तो कुछ ने कहा आसान गया पेपर:- दूसरे दिन प्रथम पाली में संस्कृत सामान्य व द्वितीय पाली में हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली की परीक्षा से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे पर मिला-जुला भाव दिख रहा था । कुछ परीक्षार्थियों ने जहां पेपर बेहतर जाने की बात कही। जबकि कुछ ने प्रश्नों को मुश्किल बताया। परीक्षार्थी अंकिता, सोनी ने बताया कि पेपर ठीक गया है। जवाब देने में कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं, राहुल, अंकित, मनोज, सोनाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.