मोतिहारी, अप्रैल 2 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश के शिहोर जिलान्तर्गत इच्छावर थाना क्षेत्र के कंकड़ रोड में सोमवार की रात सड़क दुर्धटना में मौजेलाल कुमार नामक 18 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गयी। मृतक घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रजवाड़ा ग्राम के रामाधार पटेल का पुत्र था जो वहां वेल्डिंग करने का काम करता था। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार हाईवा से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गयी। मौजेलाल की मौत की खबर आते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य मध्यप्रदेश के लिए निकल चुके हैं। मौजेलाल कुमार चार भाईयों में सबसे छोटा था। अन्य भाईयों में एक नेपाल में काम करता है जबकि दूसरा भाई गांव में ही किराने की दूकान चलाता है। जबकि दो भाई बाहर वेल्डिंग का काम करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.