औरंगाबाद, फरवरी 21 -- फोटो- 21 फरवरी एयूआर 66 कैप्शन- अखिल भारतीय मध्यदेशिया हलवाई वैश्य सभा के सम्मेलन में उपस्थित समाज के लोग मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में शनिवार को अखिल भारतीय मध्यदेशिय हलवाई वैश्य सभा के तत्वावधान में हलवाई समाज के कुलदेवता बाबा गणीनाथ का तृतीय वार्षिक पूजनोत्सव सह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघीय झंडोत्तोलन से हुई। इसके बाद आचार्य ज्ञानदत्त पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महेंद्र गुप्ता एवं विश्वजीत गुप्ता से विधिवत पूजा-अर्चना कराई। पूजन के उपरांत प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया। मंच का उद्घाटन प्रखंड अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, शेरघाटी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, गुरुआ सचिव उमेश गुप्ता, जिला महामंत्री रामस्वरूप साव, डुमरिया प्...