मधुबनी, मई 7 -- झंझारपुर, निसं। मधेपुर थाना क्षेत्र के सुन्दर बिराजित गांव में तीन वर्ष की एक बच्ची पर मंगलवार को खोलता पानी गिर पड़ा। जिसमें बच्ची का पूरा शरीर झुलस गया। परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जंहा उसकी समुचित चिकित्सा की जा रही है। वह बच्ची सुन्दरबिराजित गांव के प्रहलाद कुमार पासवान की पुत्री तीन वर्षीय नानसी बताई गई है। चिकित्सक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि बच्ची के गला से नीचे पूरा शरीर जला हुआ है। जलन से बचाव के लिए मलहम लगा कर समुचित मेडिसिन दिया गया है। बच्ची के साथ आई मां ने बताया कि वह रसोई घर मे गैस चूल्हा पर चावल के लिए बर्तन में पानी चढ़ा कर थोड़ी देर के लिए बाहर चली गई थी। बर्तन में पानी खौल रहा था। बच्ची भी उसके साथ रसोईघर में ही थी। उसके जाने के बाद कैसे गर्म पानी का बर्तन गिरा यह वह नहीं देख पाई। लेकिन जब...