मधुबनी, दिसम्बर 29 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर डाक बंगला के निकट कांग्रेस आश्रम पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल दैयान हासीम ने पार्टी का झंडा फहराया। जबकि मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडे को सलामी दी। मौके पर वरीय कांग्रेस नेता डॉ सरोज झा, डॉ राज कुमार झा, वकील सदाय, एसएम बागी, वसीम अख्तर, मोनू मंडल, मोहीउद्दीन अंसारी, ललन मंडल, महाकांत झा, अंजुम परवेज, मो लतीफ, कृष्णदेव मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...