मधुबनी, जून 21 -- मधेपुर, निज संवाददाता। सगासा संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर मधेपुर प्रखंड के आवास कर्मी शुक्रवार को सांकेतिक हड़ताल पर रहे। आवास कर्मियों ने बताया कि अगर मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगा। आवास कर्मियों पर हो रहे दंडात्मक प्रशासनिक कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने व सेवामुक्ति करने के विरोध में शुक्रवार से सभी आवास कर्मी सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। इस संबंध में संघ के मधेपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि विगत कई महीनों से विभाग द्वारा कार्य प्रगति का बहाना बनाकर या लाभुकों के झुठे बयान तथा शिकायत के आधार पर राज्य में आवास कर्मियों को सेवा मुक्त किया जा रहा है। कुछ मामलों में एफआईआर भी जिलों में दर्ज करायी जा रही है। यह नाइंसाफी है। इतना ही नहीं सेवामुक्त आवास कर्मि...