मधुबनी, अक्टूबर 11 -- झंझारपुर/मधेपुर, निज प्रतिनिधि। मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। उनकी मां ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि उनके पुत्री शाम में शौच के लिए गई तो फिर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन किये। यह घटना 7 अक्टूबर की है। फिर चाची के मोबाइल पर फोन कर बताया कि हम दूर चले गए हैं। तब जानकारी मिली कि वह एक ईट भट्ठा में काम करने वाले लड़के के साथ गई है। नाबालिग लड़की की मां का दावा है कि उनके लड़की को जान का खतरा है। बहला फुसला कर ले गया है। बरामद करवा दे। मधेपुर एसएचओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...