मधेपुरा, मार्च 20 -- आलमनगर (मधेपुरा), एक संवाददाता। आलमनगर थाना क्षेत्र के आलमनगर-नौगछिया बासा-कुंजौड़ी रोड पर नौगछिया नहर के पास बुधवार देर रात बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। मृतक करण कुमार सिंह (23 वर्ष) के पिता रंजीत कुमार सिंह ने ससुराल पक्ष के लोगों पर युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता के आवेदन पर ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक करण कुमार सिंह उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधमा पंचायत के बैजनाथपुर वार्ड सात का रहने वाला था। उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गयी। गहरा जख्म होने के कारण धारदार हथियार से भी हमले की बात कही जा रही है। मृतक के पिता ने नगर पंचायत आल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.