भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। मधेपुरा जिले के कुमारखंड स्थित श्रीनगर के रहने वाले टेक्निशियन श्रवण कुमार की नोएडा में हुए एक्सीडेंट में जख्मी होने के बाद मौत हो गई। रविवार को उनके शव का परिजनों ने भागलपुर में पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि पिछले साल 19 अक्तूबर को एक्सीडेंट हुआ था। जख्मी होने पर उनका इलाज अलग अलग जगहों पर कराया गया। नोएडा में 20 फरवरी को उनका निधन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...