भागलपुर, जनवरी 19 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज नगर परिषद के फनहन वार्ड संख्या 12 में सार्वजनिक शिव मंदिर रोड पर हाई मास्ट लाइट लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है।इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार मंडल ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 15 जनवरी 2026 को सार्वजनिक शिव मंदिर के पास हाई मास्ट लाइट लगाए जाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध के दौरान आरोपियों ने लाइट लगाने से रोकने के लिए 2 लाख तक की अवैध मांग की। पैसा नहीं देने पर जान से मारने और पूरे परिवार को फंसा देने की धमकी दी गई। आवेदन में संजय कुमार मंडल ने आरोप लगाया है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.