भागलपुर, मई 11 -- चौसा, निज संवाददाता। बीसवीं सदी के महान संत परम पूज्य महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 140 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। जन्म दिवस को लेकर इस बार गांव-गांव में फैले संतमत के अनुयायियों द्वारा गुरू महाराज के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। संतमत सत्संग आश्रम चौसा, घोषई, लौआलगान, फुलौत, कलासन, बड़की बढ़ौना, मोरसंडा, धनेशपुर, अरजपुर, भटगामा, खलीफा टोला, चंदसुरी टोला सहित अन्य आश्रमों के सदस्यों द्वारा प्रातःकाल में बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया। संतमत सत्संग आश्रम चौसा से बैंड बाजा के साथ निकाली गई शोभायात्रा में महिलाएं व बुजुर्गों द्वारा हाथ में सद्भावना झंडा लिये गुरू महाराज की जय, ईश्वर प्राप्ति का मार्ग एक है, बिना गुरु ज्ञान ना होई, सब संतन की बड़ी बलिहारी जैसे नारों का जय घोष क...