भागलपुर, फरवरी 14 -- कुमारखंड। एक संवाददाता कुमारखंड थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना पर छापामारी कर स्मैक व नकदी सहित तस्कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में एसआई अतुल कुमार राम व पुलिस बल की टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत रहटा पंचायत स्थित वार्ड एक में 19.4 ग्राम स्मैक सहित मापने वाला डिजीटल मशीन और नकद 75 हजार 895 रुपए जब्त करने के साथ तस्कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तस्कर अमित कुमार व उनकी पत्नी हेमलता कुमारी चोरी छिपे स्मैक बेचने का धंधा कर रही थी। दोनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दूसरी ओर, एसआई मनोज कुमार सिंह व पुलिस बल द्वारा छापामारी कर सिहपुर गढ़िया वार्ड 6 निवासी एक महिला तस्कर रीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.