भागलपुर, जनवरी 13 -- शंकरपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित शंकरपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। तैयारियों के क्रम में डीएम अभिषेक रंजन ने शंकरपुर के कोल्हुआ गांव स्थित नवनिर्मित प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण सोमवार के देर शाम किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शंकरपुर के कोल्हुआ में करोड़ों की लागत से प्रखंड कार्यालय पर निर्मित भवन निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे। और थाना भवन का उद्धघाटन करेंगे।इस दौरान डीएम ने सड़क का जायजा लिया। उसके साथ डीडीसी अनिल बसाक , एडीएम अरुण कुमार, बीडीओ तेज प्रताप त्यागी सीओ राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...