भागलपुर, मार्च 22 -- मधेपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता क्रिश्चियन अस्पताल द्वारा अल्सटॉम के सहयोग से एक जिला स्तरीय समावेशी व्हीलचेयर मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन टीपी कॉलेज से बीपी मंडल चौक तक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 200 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में दिव्यागों को कमजोर न समझते हुए उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का था। मधेपुरा क्रिश्चियन अस्पताल के मुख्य प्रबंधक आशीष अब्राहम ने इस अवसर पर कहा कि यह मैराथन समाज को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई है, ताकि सभी लोग मिलकर एक समावेशी समाज का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि समाज में अक्सर विकलांगजनों को कमजोर समझा जाता है, लेकिन असल में वे भी मानसिक रूप से उतने ही मजबूत होते हैं, जितने कि कोई अन्य व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.