भागलपुर, मार्च 21 -- कुमारखंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएच 91 पर पुराना थाना के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार पिता- पुत्र घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल बाइक सवार पिता-पुत्र को कुमारखंड सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि कुमारखंड थाना क्षेत्र के जमुआहा निवासी राजकुमार राम अपने पुत्र करण कुमार के साथ बाइक से प्रखंड कार्यालय आए थे।कार्यालय कार्य निपटा कर अपने घर लौटने के दौरान एसएच 91 पर पुराना थाना भवन के समीप पंहुचते ही अज्ञात अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गई। जिसके कारण बाइक सवार राजकुमार राम और उनके पुत्र करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का इलाज सीएचसी में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.