भागलपुर, जुलाई 28 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों में अवस्थित शिव मंदिरों में सावन की तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का देर शाम तांता लगा रहा। मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में अहले सुबह से ही जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं का हुजूम आना शुरू होना शुरू हो गया था। देर शाम तक जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। सावन की तीसरी सोमवारी पर चौसा, फुलौत, घोषई, कलासन, लौआलगान, अरजपुर, भटगामा, चिरौरी, मोरसंडा, खलीफा टोला, बड़की बढ़ौना, छोटकी बढ़ौना सहित कई अन्य मंदिरों में जलाभिषेक करने तथा पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होना देखी जा रही है। संबंधित इलाके के मंदिरों में पूजा अर्चना को आने वाले श्रद्धालुओं व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं सक्रिय देखे गए। वही रविवार की देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.