भागलपुर, फरवरी 5 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के रतनपट्टी गाँव स्थित बैंगा नदी पर बने लोहा पुल जर्जर हो जाने से खतरे की आशंका जताई जा रही है। वर्षो पूर्व 2008 के कुशहा त्रासदी में पहले से बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद रतनपट्टी गाँव के पास बैंगा नदी पर लोहा पुल का निर्माण कराया गया। जिससे स्थानीय सहित आस पास के दर्जनो गाँव के लोगों का आवागमन सुलभ हो पाया। वर्तमान में यह पुल जर्जर व क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण कुहासे में पुल से आवागमन खतरा से खाली नहीं है। माना जा रहा है कि इस पुल से बड़े वाहनों की आवागमन खतरा से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंगा नदी पर नये पुल निर्माण की आवश्यकता है। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। स्थानीय सुनिल दास, लड्डू ठाकुर, मनोज मंडल, अरूण मंडल, कलानंद ऋषिदे...