मधेपुरा, जुलाई 30 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक अदालत और राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को लेकर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बलराम दूबे ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दूबे ने मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंक से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार करें। राष्ट्रीय लोक अदालत और राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी होनी चाहिए। भारतीय स्टेट बैंक आंचलिक कार्यालय भागलपुर के सहायक महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने मध्यस्थता अभियान और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पूर्ण सहय...