भागलपुर, दिसम्बर 18 -- आलमनगर, एक संवाददाता। रतवारा पुलिस ने गंगापुर से नशे की हालत में हंगामा मचाते एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष साजन पासवान ने बताया कि बुधवार की शाम गस्ती के दौरान एएसआई अरविंद सिंह ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से गंगापुर पंचायत अंतर्गत चौबटिया से नशे की हालत युवक को पकड़ कर सीएचसी लाया। जांच चिकित्सकों ने मेडिकल जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि किया। नशे की पुष्टि होने पर उक्त पियक्कड़ को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। गिरफ्तार पियक्कड़ चौबटिया का रंजन सिंह बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.