भागलपुर, दिसम्बर 18 -- आलमनगर, एक संवाददाता। रतवारा पुलिस ने बड़गांव से देसी महुआ शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष साजन पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर बुधवार की दोपहर एएसआई अरविंद सिंह ने सशस्त्र पुलिस बल और महिला पुलिस बल के सहयोग से बड़गांव स्थित वार्ड 11 में छापामारी कर तीन लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। शराब बरामदगी के साथ हीं मौके पर मौजूद कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारी बड़गांव वार्ड 11 के रेनू सादा की पत्नी सीता देवी बताया गया। बरामद शराब को जप्त कर महिला शराब कारोबारी पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत भेज दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...