भागलपुर, जनवरी 15 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिग्धी से रामपुर टोला होते हुए तिनकोनमा सहित अन्य गांव को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से जर्जर है। जिस कारण आए लोगों को आवागमन करने में परेशानी से गुजरना पड़ता है। वर्षो बाद भी क्षेत्र के लोगों का बेहतर आवागमन का सपना आज भी अधूरा है। जबकि जिम्मेदार अधिकारी वर्षो से सड़क निर्माण कराने का आश्वासन देते आ रहे हैं। लेकिन लोगो को बेहतर सड़क नहीं होने का मलाल रह गया है। सड़क वर्षों से जर्जर रहने के कारण राहगीरों के लिए खतरनाक बन गया है। सड़क क्षतिग्रस्त रहने से आमलोगों को आवागमन करने के साथ-साथ दिग्धी गांव के पूरब उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाने वाले छात्र छात्राओं को काफी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में तो सड़क में बने छोटे बड़े गड्डों में जल जमाव और उखड़े मेटल के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.