भागलपुर, जुलाई 22 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया पैट्रोल पंप के समीप मंगलवार को डीलर चंदन कुमार यादव के खिलाफ उपभोक्ताओं ने रोड़ जाम कर प्रदर्शन किया। सुबह करीब सात बजे से स्टेट हाइवे 91 पर सिहपुर गढ़िया पंचायत के डीलर चंदन कुमार यादव के खिलाफ उपभोक्ताओं ने तीन माह से खाद्यान्न नहीं देने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे सिहपुर गढ़िया वार्ड एक निवासी मनीष राम, रेणु देवी, नूतन देवी, रिंकू देवी, गायत्री देवी, अनारी देवी, अघोरी देवी, सुनीता देवी,सचिता देवी, राहुल कुमार, अमित कुमार ,चंपा देवी सहित अन्य सैकड़ों उपभोक्ताओं ने डीलर चंदन कुमार यादव पर आरोप लगाते हुए बताया कि घर घर जाकर फिंगर लेकर तीन माह से राशन नहीं दे रहे है। जिसके विरोध में करीब तीन घंटा स्टेट हाइवे 91 जाम रहने स...