भागलपुर, मार्च 9 -- मधेपुरा। शहर के पूर्वी बाईपास स्थित एक टाइल्स के शोरूम में शनिवार की देर रात आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। शोरूम के मालिक जयंत कुमार ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की शाम वह शोरूम बंद घर चला गया था। रात में खाना खाकर जब वह बाहर टहलने निकला तो देखा कि घर के सामने स्थित उनके शोरूम से धुआं निकल रहा है। शटर खोलकर देखने पर शोरूम में आग लगने का पता चला। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। मोहल्ले के लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के दमकल द्वारा आग पर काबू पाया गया। जयंत ने बताया कि ये उनका टाइल्स, मार्बल और बाथ फिटिंग की दुकान है। इस घटना में दुकान में रखी लगभग 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया।हालांकि आग कैसे लगा यह पता नहीं चल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.