भागलपुर, नवम्बर 10 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी। प्रखंड क्षेत्र के नो पंचायत में से चार पंचायत के पैक्स कार्यालय में धान की खरीदारी शुरू हो गई है। आगामी 15 फरवरी तक धान खरीदारी करने की समय निर्धारित की गई है।बीसीओ अनिल कुमार ने बताया कि किसानों से सरकारी दर पर ए ग्रेड धान, प्रति क्विंटल 2389 रुपया। वहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपया में धान लेना शुरू कर दिया है। फिलहाल नो पंचायत में से चार पंचायत पुरैनी,औराय, गणेशपुर, और सपरदह पैक्स कार्यालय में धान की अधिक प्राप्ति कि जा रही है। शेष पैक्स कार्यालय में किसी कारण वश धान अधि प्राप्ति प्रारंभ नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...