भागलपुर, जुलाई 11 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कोल्हापट्टी डुमरिया पंचायत और रजनी पंचायत के वार्ड 14 में हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को प्रखंड परिसर में कड़ी सुरक्षा की बीच संपन्न हुई। कोल्हायपट्टी में सरपंच और रजनी पंचायत के वार्ड 14 में वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव हुआ है। कोल्हापट्टी डुमरिया पंचायत के ग्राम कचहरी सरपंच पद पर अंजना देवी ने 1317 वोट हासिल कर निर्वाचित हुई। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुंदरी देवी को 965 मत मिले, जबकि नीलम देवी को 779 वोट प्राप्त हुए। अंजना देवी ने कुल 352 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रजनी पंचायत वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्य पद पर अमर कुमार ने 131 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रहे आशिष कुमार को 98 वोट मिले। मतगणना कार्य श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.